Mughal History – मुग़ल साम्राज्य की शुरुवात 1526 में हुयी, जिसने 18 शताब्दी के शुरुवात तक भारतीय उप महाद्वीप में राज्य किया था। जो 19 वी शताब्दी के मध्य तक लगभग समाप्त हो गया था। मुग़ल साम्राज्य तुर्क-मंगोल पीढी के तैनुर वंशी थे। मुग़ल साम्राज्य – Mughal Empire ने 1700 के आसपास अपनी ताकत को बढ़ाते हुए भारतीय महाद्वीपों के लगभग सभी भागो को अपने साम्राज्य के निचे कर लिया था।
तब तक उस समय इस साम्राज्य के निचे लगभग 12 करोड़ लोग थे। जिसका पहला बादशाह बाबर और अंतिम बादशाह बहादुर शाह द्वितीय था। तो आईये इन दोनों बादशाह के बिच का मुग़ल साम्राज्य का इतिहास – Mughal History जानते हैं।
मुगल वंश एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक भारतीय उपमहाद्वीप में शासन किया और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ। मुग़ल सम्राट तुर्क-मंगोल पीढ़ी के तैमूरवंशी थे और इन्होंने अति परिष्कृत मिश्रित हिन्द-फारसी संस्कृति को विकसित किया। 1700 के आसपास, अपनी शक्ति की ऊँचाई पर, इसने भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश भाग को नियंत्रित किया – इसका विस्तार पूर्व में वर्तमान बंगलादेश से पश्चिम में बलूचिस्तानतक और उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कावेरी घाटी तक था। उस समय 40 लाख किमी² (15 लाख मील²) के क्षेत्र पर फैले इस साम्राज्य की जनसंख्या का अनुमान 11 और 13 करोड़ के बीच लगाया गया था। 1725 के बाद इसकी शक्ति में तेज़ी से गिरावट आई। उत्तराधिकार के कलह, कृषि संकट की वजह से स्थानीय विद्रोह, धार्मिक असहिष्णुता का उत्कर्ष और ब्रिटिश उपनिवेशवाद से कमजोर हुए साम्राज्य का अंतिम सम्राट बहादुर ज़फ़र शाह था, जिसका शासन दिल्ली शहर तक सीमित रह गया था। अंग्रेजों ने उसे कैद में रखा और 1857 के भारतीय विद्रोह के बाद ब्रिटिश द्वारा म्यानमार निर्वासित कर दिया।
1556 में, जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर, जो महान अकबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, के पदग्रहण के साथ इस साम्राज्य का उत्कृष्ट काल शुरू हुआ और सम्राट औरंगज़ेब के निधन के साथ समाप्त हुआ, हालाँकि यह साम्राज्य और 150 साल तक चला। इस समय के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने में एक उच्च केंद्रीकृत प्रशासन निर्मित किया गया था। मुग़लों के सभी महत्वपूर्ण स्मारक, उनके ज्यादातर दृश्य विरासत, इस अवधि के हैं।
- अकबरके शासनकाल मे अमलगुजार नामक अधिकारीका कार्य था- भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना
- कौन सा मकबरा ‘व्दितीय ताजमहल’ कहलाता है- राबिया–उद्–दौरानी का मकबरा/बीबी का मकबरा
- हुमायुं द्वारा लडे गये प्रमुख युध्दों का सही क्रम है-चौसा, कन्नौज/बिलग्राम, सरहिन्द
- औरंगजेब ने दक्षिण में जिन दो राज्यो को विजीत किया था-वे थे– बीजापुर व गोलकुण्डा
- जहांगीर की आत्मकथा तुजुक-ए-जहांगीरी किसने पूरी की- जगत गोसाई ने
- मुगलकालीन मनसबदारी व्यवस्था में ‘जात’ एवं ‘सवार’ बोधक था- क्रमश: मनसबदार के पद एवं उसके सैनिक दायितवों का
- अकबर के नवरत्न मे से एक, बीरबल किस अभियान के समय मारे गये- युसुफजाइयों के विद्रोह को दबाते समय
- हमीदा बानू बेगम कौन थी- अकबर की मां
- मुगल स्थापतय कला के संदर्भ में ‘पिट्रा ड्युरा’ का अर्थ है- संगमरमर के पत्थर पर जवाहरात से की गई जडावट
- पानीपत का प्रथम युध्द कब और किनके बीच हुआ था- 1526मे बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच
- खानवा का युध्द कब और किनके बीच हुआ था- 1528 ई. मे बाबर और राणा सांगा के बीच
- चंदेरी का युध्द कब और किनके बीच हुआ- 1528 ई. बाबर और मोदिनी राय के बीच
- घाघरा का युध्द कब और किनके बीच हुआ था- 1529 में बाबर और अफगानों (महमूद लोदी) के बीच
- अकबर द्वारा दास प्रथा की समाप्ति कब हुई- 1562 ई. मे
- अकबर द्वारा तीर्थयात्रा कर की समाप्ति कब हुई- 1563 ई. में
- अकबर द्वारा जजिया कर की समाप्ति कब हुई- 1564ई. में
- अकबर द्वारा सूबों का पुनर्गठन कब हुआ- 1580 ई. मे
- अकबर के शासनकाल मे भू राजस्व सुधारों के लिए कौन उततरदायी था- टोडरमल
- शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है- प्रशासनिक सुधार
- ‘हुमायुंनामा’ किसने लिखा था- गुलबदन बेगम ने
- अकबर के शासनकाल मे महाभारत का फारसी भाषा मे अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है- रज्मनामा
- ‘तुलसीदास’ किसके शासनकाल से संबंधित थे- अकबर
- किस युध्द में बाबर ने जिहाद (धर्मयुध्द) का नारा दिया, ‘तमगा’ नामक कर को समाप्त किया और युध्द जिनने के उपरान्त ‘गाजी’ (धर्मयोध्दा) की उपाधि धारण की- खानवा के युध्द मे
- हुमायुं ने कोहिनूर हीरा कहां से प्राप्त किया- ग्वालियर के राजा विक्रमजीत के परिवार से
- किस युध्द को जीतने के उपरान्त बाबर ने खजाने का मुंह अमीरों, सगें-संबंधियों आदि के लिए खोल दिया और इस उदारता के लिए उसे’कलंदर’ की उपाधि दी गई- पानीपत का प्रथम युध्द
- भारत मे ग्रांड ट्रंक रोड(जी.टी. रोड) किसने बनवाई थी- शेरशाह सूरी ने
- गुजरात विजय मकी याद में अकबर ने किसका निर्माण करवाया था- बुलंद दरवाजा का
- आइन-ए-अकबरी किसके द्वारा लिखी गई- अबुल फजल
- अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन/पूजा-गृह का क्या नाम था- इबादतखाना
- सुप्रसिध्द संगीतज्ञद्वय- तानसेन और बैजू बावरा-किसके शासनकाल मे सुविख्यात थे- अकबर के
- मुबइयान नामक पद्य शैली के जन्मदाता बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी किस भाषा मे लिखी- तुर्की
- बाबर मूल रुप से कहां का शासक था- फरगना का
- पानीपत की दूसरी लडाई (5 अप्रैल,1556 ) किसके बीच हुई थी- अकबर और हेमू
- किस विजय के दौरान अकबर ने सर्वप्रथम समुद्र को देखो- गुजरात विजय
- शेरशाह सूरी का मकबरा स्थित है- सासाराम में
- अकबर का राज्यभिषेक हुआ था- कालानौर में
- किस मुगल शासक को आलमगीर कहा जाता था- औरंगजेब
- जवाबित का सम्बन्ध था- राज्य कानून से
- ईरान के शाह और मूगल शासको के बीच झगडे की जड थी- कंधार
read more on मुगल साम्राज्य